Dahi Khane Ke Fayde | दही खाने के फायदे | 10 Health Benefits of Eating Curd

दही एक बहुत ही पोसटिक और स्वादिस्ट पदार्थ है। जो की बच्चो से लेकर बूड़ो तक सबको पसंद है। जहा Dahi Khane Ke Fayde अनगिनत है वही दही को अगर सही विधि से ना खाया जाए तो यह हमारे शरीर को नुकसान भी कर सकता है। आज हम दही खाने के फायदों के साथ-साथ यह भी जानेंगे की दही कैसे बनता है? आयुर्वेद में दही के बारे में क्या कहा है? सबसे अच्छी दही कौन सी है? दही खाते समय क्या सावधानी बरते आदि, तो चलिए आओ जानते है दही खाने के फायदे के बारे में:-

Curd

Dahi Kahne Ke Fayde | दही खाने के फायदे | 10 Health Benefits of Curd

दही कैसे बनता है

दही बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म करके ऊबाल लिया जाता है। उसके बाद दूध को गुनगुना होने तक ठण्डा होने दिया जाता है। फिर गुनगुने दूध में थोड़ा सा पुराना दही (जिसे जामन कहते है) मिलाया जाता है। फिर इसे 30 से 40 डिग्री तापमान पर 10 से 12 घण्टे के लिए रक्खा जाता है। दूध से दही बनने में दही में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया यानी लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया पैदा होते है।

आयुर्वेद के अनुसार दही

आयुर्वेद के अनुसार दही उष्ण वीर्य है। यानी दही की तासीर गर्म है। इसलिए आयुर्वेद में बसंत, गर्मी और वर्षा ऋतु में दही खाने की मनाही की गई है। आयुर्वेद में शाम को और रात को भी दही खाने से मनाही की गई है। यदि दही को गर्मी की ऋतु में प्रयोग करना भी है तो उसमें शक्कर आदि पदार्थ या आयुर्वेद में बताएं पदार्थों को मिलाकर सेवन करना चाहिए या फिर संस्कार करके प्रयोग करना चाहिए। लस्सी (छाछ) बनाना संस्कार करना कहलाता है। हो सके तो गर्मी की ऋतु में आयुर्वेद में बताए अनुसार दही की जगह लस्सी का ही सेवन करें।

दही खाने के फायदे | 10 Health Benefits of Eating Curd

Dahi khane ke fayde बहुत सारे हैं क्योंकि यह कैल्शियम, विटामिन C, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होता है:-

  1. दही खाने को पचाने में मदद करता है, दही हमारे पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है।
  2. दही हमारी रोगों से लड़ने (Immune System) की क्षमता को बढ़ाता है।
  3. दही वीर्य और बल को बढ़ाता है।
  4. दही हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है क्योकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है।
  5. दही वजन कम करने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। तो अगर वजन कम करना हो तो दही को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
  6. दही खाने से बाल झड़ने की समस्या को कम सकते है।
  7. दही दिल की खून को पम्प करने की समरथा को बढ़ाता है।
  8. दही हमारी भूख को बढ़ाता है।
  9. दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो कि वजन घटाने में मदद करते है। 
  10. दही एक सबसे अच्छा कुदरती Probiotic है। अगर सुबह खाली पेट खाना खाने से आधा घण्टे पहले दही में मिश्री, शक्कर या शहद मिलाकर खाएं तो हमें किसी Artificial Probiotic लेने के जरुरत नहीं है।

सबसे अच्छी दही कौनसी है

देसी गाय के A2 दूध से बनी दही सबसे अच्छी होती है। अगर देसी गाय के दूध को दिनभर मिट्टी के बर्तन में गाय के उपलों के द्वारा गर्म रखा जाए और फिर शाम को मिट्टी के बर्तन में ही उसे जमाया जाए तो इससे बना दही सबसे उत्तम होता है। दही हमेशा ताजा हो, फ्रिज में ना रखा हो और स्वाद में खट्टा ना हो ही सबसे अच्छा दही होता है।

Curd2

भारतीय देसी गायें 

दही की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है | What is Nutritional Value of Curd?

NutritionValue
Total Calories98
Total fat4.3 g
Saturated fat1.7 g
Cholesterol17 mg
Calcium72 mg
Sodium364 mg
Potassium104 mg
Total carbohydrate3.4 g
Sugar1.3 g
Protein11 g
Iron0.13 mg
Vitamin A42 mcg

दही खाने का सही तरीका | Right method to eat curd

दही को हमेसा मिला कर खाये। इसे संस्कार करना कहते है। इससे दही पित को कम बढ़ाती है। दही में आप घी, शहद, शक्कर, मिश्री, गुड़, आमला, भुना हुआ जीरा, भुनी हुई अजवाइन थोड़ी मात्रा में, सेंधा नमक थोड़ी मात्रा में या काला नमक थोड़ी मात्रा में मिला सकते है।

दही खाते समय क्या सावधानी बरतें 

ऊष्ण होने के कारण दही को ऊष्ण ऋतुओं में सेवन नहीं करना बताया है, परन्तु प्रायः हर कोई इसका प्रयोग ग्रीष्म ऋतु में करते हैं। इसमें लैक्टोबैसिलस नामक एंजाइम होता है। कोई भी एंजाइम शरीर में जाकर रासायनिक प्रतिक्रिया करते हैं। इससे पेट में गर्मी तो उत्पन्न होती ही है साथ में दही तो एक ऐसा पदार्थ है जो कफ और पित्त दोनों को बढ़ाता है। तो दही खाते समय निचे दी गई सावधानी जरूर ध्यान में रखे:-

  1. दही को शाम को या रात को कभी ना खाये, शाम को दिन छिपने के साथ- साथ कफ बढ़ने लगता है और दही एक कफ वर्धक है इसलिए शाम को दही खाने से सर्दी, बुखार, खाँसी (Cough) कब्ज़ (Constipation) की समस्या बढ़ जाती है।
  2. आग या धूप से गर्म किया हुआ दही कभी न खाये।
  3. अगर दही अच्छी तरह ना जमी हो या दही खट्टी हो तो दही का सेवन ना करे।
  4. बसन्त, गर्मी और बारिश की ऋतु में दही का सेवन ना करे या बहुत काम सेवन करें।
  5. हार्ट और हाई BP के मरीज दही से जितना हो सके फैट को कम रखे। दही बनाने के लिए डबल टोंड (Double Toned) या स्किनड मिल्क (Skinned Milk) का प्रयोग करे और दही की मलाई कभी भी ना खाए।

दही में क्या मिला कर ना खाये

दही में गुड बैक्टीरिया होते है जो पाचन तंत्र में मदद करते है। दही में रिफाइंड नमक या रिफाइंड शुगर (चीनी) मिला कर बिलकुल न खायें। दही को कभी भी खीरे (Cucumber) या बूंदी रायते के साथ न ले। दही और दूध या दूध से बनी वस्तुएं कभी भी साथ में ना खाएं। दही और मछली, दही और बैंगन (Brinjal), दही और खट्टे फल, दही और अण्डे, दही और केला आदि भी साथ में ना खाये क्योकि ये सभी विरुद्ध आहार है। 

किन बीमारियों में दही न खाये

  1. अगर चेहरे पर मुहासे (Pimple) है तो दही ना खाये।
  2. अगर खुजली या खारिश की दिक्कत है तो दही ना खाये। ज्यादातर skin problem पित दोस यानि शरीर में गर्मी बढ़ने से होती है और दही पित को बढ़ाता है। खट्टी दही से तो पित दोष और ज्यादा बढ़ता है। अगर दही खाने का कभी कभार ज्यादा मन कर रहा है तो ताजा और मीठी दही खाये।
  3. जोड़ो के दर्द (Arthritis) में दही काम खाये या ना खाये। अगर कभी खाने का मन करे तो हमेसा थोड़ी सी सोंठ मिला कर खाये।
  4. अगर आपको Acidity, Bleeding, Body Heat, बाल झड़ने की प्रॉब्लम है तो मीठी दही खाये, अगर आपको शरीर में दर्द, गैस, अपच (Indigestion ) की प्रॉब्लम है तो नमकीन दही ले।
  5. साइनस (नाक का एक रोग) में भी दही न खाये।

किन बीमारियों में दही फायदा करता है

  1. दही हार्ट प्रॉब्लम में बहुत अच्छा होता है। ध्यान रहे की दही की मलाई बिलकुल नहीं खानी है। डबल टोंड (Double Toned) या स्किनड मिल्क (Skinned Milk) से बनी दही ही प्रयोग करें।
  2. ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम में भी दही बहुत मदद करता है।
  3. दही कैंसर की बीमारी में भी फायदा करता है। दही को नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।
  4. दही खाने से दस्त (जुलाब) में राहत मिलती है।

और पढ़े: Viruddh Aahar | Wrong Food Combinations

10 thoughts on “Dahi Khane Ke Fayde | दही खाने के फायदे | 10 Health Benefits of Eating Curd”

Leave a comment