वर्तमान समय में हमारी खानपान की गलत आदतें हमारी आधी से ज्यादा बीमारियों का कारण है। आपने देखा होगा की विवाह-शादियों और पार्टियों में लोग बिना कुछ सोचे समझे हर एक वस्तु को खाते रहते है। अगले दिन कई लोगों का पेट खराब होने लगता है तो कुछ लोगों को अन्य तरह की समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल पार्टियों में लोग ये बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते कि किस खाने के पहले या बाद क्या खाना है और क्या नहीं खाना है। आज हम खानपान की इन्ही गलत आदतों के बारे में जानेंगे।
खानपान की गलत आदतें | Wrong Habits of Eating Food
स्वस्थ रहने के लिए हर किसी की दिनचर्या का सही होना बहुत जरूरी है। पर दिनचर्या को सही करने पर हम आम तौर पर सिर्फ एक्सरसाइज करना, सुबह जल्दी उठना, सैर पर जाना आदि की ही बात करते है। पर स्वस्थ रहने के लिए हमारे खानपान की गलत आदतें (Wrong Habits of Eating Food) भी विचार के लिए उतनी ही जरूरी है। अगर आप रोजाना अच्छी डाइट ले रहे हैं लेकिन आपकी खानपान की गलत आदतें है, तो आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब हो जाएगा।
इसलिए स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी पौष्टिक खाना है, उससे ज्यादा जरूरी खानपान की आदतों (Wrong Habits of Eating Food) का सही होना है। अगर स्वयं को और अपने परिवार को स्वस्थ रखना है तो खानपान की गलत आदतें भी बदलनी होगी, जिनका विवरण हमने आगे दिया है:-
1. खाने के बाद चाय पीना-
खाना खाने के बाद चाय पिने से पेट में गड़बड़ी पैदा हो सकती है। इससे हमारे पाचन पर भी असर पड़ता है। चाय में एसिडिक गुण होते है जो खाने के प्रोटीन के साथ मिल कर उसे सख्त बना देते है। जिससे वो पचाने में मुश्किल को जाता है। चाय में सायनोजेन (Cyanogen) होता है, जिससे पैरालिसिस (Paralysis) होने का भी खतरा होता है। इससे शरीर खून की कमी हो सकती है। हमारे शरीर में आयरन (Iron) की कमी होने से शरीर एनीमिया (Anemia) का शिकार हो जाता है। अगर खाना खाने के बाद चाय या कॉफी पीना है तो कम से कम एक घण्टे के बाद ही चाय या कॉफी पिए।
2. गर्म खाने के बाद ठंडी चीजें लेना-
खाना खाने के बाद ठण्डी वस्तु खाना भी एक फैशन बन चुका है। विवाह शादियों में खाना खाने के बाद ठण्डी-ठण्डी आइसक्रीम हर कोई बड़े ही मजे से खाता है। पर ऐसा करने से हमारे शरीर की जठरा अग्नि मंद पड़ जाती है और पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है। इससे त्वचा (Skin) एलर्जी की मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। तो आगे से कभी भी खाना खा कर भूलकर भी कोई ठण्डी वस्तु न खाये। अगर आपको विवाह में आइसक्रीम खाना ही है तो इसे या तो खाने से पहले खाएं या फिर खाने के एक घण्टे बाद खाये।
3. खाने के बाद फ्रूट खाना-
खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन करना भी बहुत गलत है। अक्सर लोग भोजन खतम करने के बाद बड़े ही आराम से फलो का सेवन करते है। भोजन को पचने में समय अधिक लगता है और फलो में कम, इसलिए बाद में फल खाने से वह जल्दी पच जाते है पर हमारा खाना अभी तक पचा नहीं होता है। जिससे फल पेट में आगे नहीं जा पाते है और पेट में रह कर उनका fermentation शुरू हो जाता है। जिससे पेट फूलना आदि की मुश्किल का सामना करना पड़ता है। तो आगे से कभी फ्रूट खाना है तो खाने से पहले खाएं ना कि बाद में।
4. खाने के बाद मीठा खाना-
खाना खाने के बाद मीठा खाना भी आजकल एक फैशन बन चुका है। मीठा खाने के नाम पर हम खाना खाने के बाद कुछ भी खाए जा रहे है। विवाह शादियों में लोग खाना खाने के बाद गर्म गुलाबजामुन, गाजर पाक, गूंद पाक, आइसक्रीम इति आदि बड़े शोंक से खाते है, पर यह बिलकुल गलत है। YouTube पर भी आपने बहुत सी वीडियो में यह कहते हुआ सुना होगा की हमें खाना खाने के बाद कुछ ना कुछ मीठा जरुर खाना चाहिए, पर यह बिलकुल ही गलत है। मीठा बाद में खाने से शुगर लेवल बढ़ता है। इससे शरीर में कफ दोस बढ़ता है।
अगर हम मीठा पहले खाते है तो हमें बहुत जल्दी (Instant) एनर्जी मिलती है और हम कम खाना खाते है और उल्टा करने पर हम ओवर ईटिंग करते है। इसलिए हमें खाना खाने के बाद मीठा बिलकुल नहीं खाना चाहिए। मीठा हमें हमेशा खाना खाने से पहले खाना चाहिए और अगर खाना खाने के बाद मीठा खाना है तो थोड़ा सा गुड़ खा सकते है और अगर बिना मिलावट वाला गुड़ हो तो और भी अच्छा है।
5. खाने के साथ या बाद में पानी पीना-
कई लोगों की आदत होती है खाने के हर निवाले के बाद या खाने खाने के बीच-बीच में पानी पीते हैं। आम तौर पर लोगो की आदत है की वो खाना खाने के तुरन्त बाद भी पानी पीते है। खाने के साथ पानी पीने की वजह से खाने में मौजूद पोषक तत्व पानी में घुलकर पेशाब के साथ बाहर निकल आते हैं। खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से जठराग्नि कम हो जाती है। यह जठराग्नि हमारे खाने को पचाने का काम करती है। जिसकी वजह से खाना ठीक तरह से पच नहीं पाता।
जब खाना ठीक से नहीं पचता तो वह पेट में सड़ता है और कई बिमारिओं का कारण बनता है जैसे की एसिडिटी, ब्लोटिंग, और भी कई गंभीर बीमारियां आदि। आयुर्वेद में तो खाना खाने के बाद पानी पीने को जहर के समान (भोजनान्ते विषम वारि) माना है। इसलिए खाते वक्त या उसके तुरंत बाद पानी पीने की गलती से हमें बचना चाहिए। खाने खाने के कम से कम एक घण्टे के बाद पानी पीना चाहिए और अगर बहुत ज्यादा प्यास लग रही है तो 1-2 घूंट पानी पी सकते है।
6. सुबह खाली पेट चाय पीना-
भारत में अकसर लोग सुबह उठते खाली पेट दिन की शुरुआत चाय के साथ करते है। लेकिन यह आदत बहुत नुकसान दायक हो सकती है। चाय में कैफीन होता है जिससे पेट में गैस की समस्या हो सकती है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। सुबह खाली पेट चाय पिने से ब्लड शुगर बड़ जाता है।
सुबह खाली पेट चाय पीने से पोषक तत्वों पर बुरा असर होता है, जिससे हमें भूख कम लगती है। चाय से दिन की शुरुआत करने से चाय में मौजूद कैफीन आसानी से खून में मिल जाती है और ब्लड प्रेशर पर बुरा प्रभाव डालता है। तो दिन की शुरुआत चाय की बजाए पौष्टिक आहार से करे, और स्वस्थ रहे। अगर आपको चाय पीनी है तो सुबह के खाने के एक से दो घण्टे बाद चाय पिए।
7. दूध के साथ खट्टी चीज खाना-
आपने घरों में यह आम देखा होगा की जब घर में खीर बनती है तो यह बिल्कुल भी ध्यान रखा जाता की वो खीर खाने के बाद खट्टी वस्तुए खा रहे है जैसे सलाद पर निम्बू निचोड़ कर खाना या छाछ या दही खाना इति आदि। दूध या दूध से बने खाद्य पदार्थो के बाद खट्टे पदार्थ खाना बिलकुल ही गलत है। आयुर्वेद में भी दूध और खट्टे खाद्य पदार्थो का एक साथ प्रयोग वर्जित माना गया है। इन दोनों का एक साथ प्रयोग करने से बदहजमी, गैस, पेट दर्द, डायरिया जैसे रोगो का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दूध या दूध से बने खाद्य पदार्थ जैसे खीर आदि के साथ कभी भी खट्टी वस्तुएँ ना खाये।