प्राणायाम दो शब्दों प्राण + आयाम के मेल से बना है। प्राणायाम में विभिन्न शैलियों और लंबाई में अपनी सांस को नियंत्रित किया जाता है। इन साँसों के नियमन से हमारे शरीर के लगभग हर एक अंग में प्राण यानी जीवन दायनी ऊर्जा का प्रवाह नियमित होता है। श्वास को लेने और छोड़ने के दरमियान घंटों का समय प्राणायाम के अभ्यास से ही संभव हो पाता है।
प्राणायाम क्या है? | What is Pranayam?
प्राणायाम एक प्राचीन सांस तकनीक है जो भारत में योग प्रथाओं से उत्पन्न हुई है। इसमें विभिन्न शैलियों और लंबाई में अपनी सांस को नियंत्रित करना शामिल है। प्राणायाम अभ्यास से मिलने वाले कई स्वास्थ्य लाभों के कारण इसने हाल ही में पश्चिमी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है। प्राणायाम को समझने से पहले हमें प्राण और आयाम शब्द को समझना होगा।
प्राण क्या है ? | What is Pran?
प्राण एक जीवन ऊर्जा है, जिससे यह पूरी सृष्टि का क्रम चल रहा है। हमारे पांच तत्वों के बने शरीर में प्राण ऊर्जा होने पर ही हम जीवित कहलाते है। प्राण ऊर्जा के ना होने पर हमारा शरीर एक मृत शरीर कहलाता है और वापस पांच तत्वों में विलीन हो जाता है। प्राण ऊर्जा का जो नियम मनुष्य के शरीर पर लागु होता है वही नियम इस पृथ्वी पर रह रहे सभी जीव-जन्तुओ, पशु-पंछियो और पेड़-पोधो पर लागु होता है। पेड़-पोधो का बढ़ना, पंछीयो का आकाश में उड़ना, मनुष्य का अपने जीवन में विकास करना, हवा का चलना, पानी का बहना आदि यह सब प्राण ऊर्जा के कारण ही संभव है।
हमारा मनुष्य शरीर बहुत ही सूक्ष्म तत्वों का बना हुआ है। अनेको सूक्ष्म तत्व मिल कर एक कोशिका (Cell) का निर्माण करते है, अनेको कोशिकाएं मिलकर एक ऊतक (Tissue) का निर्माण करती है, अनेको ऊतक मिल कर एक अंग (Organ) का निर्माण करते है, कई अंग मिल कर एक अंग प्रणाली (Organ System) का और कई अंग प्रणालियां मिल कर एक शरीर (Body) का निर्माण करती है। हमारे शरीर का हर एक अंग अपना-अपना विशेष कार्य करता है।
हर एक अंग को अपना कार्य करने के लिए ऊर्जा की जरुरत होती है और यह ऊर्जा उन्हें रक्त से मिलती है। रक्त को ऊर्जा ऑक्सीजन से मिलती है। ऑक्सीजन हमें सांसों के चलने से मिलती है। इस तरह सांसों के चलने से रक्त को ऊर्जा मिलती है और रक्त से हमारे पूरे शरीर के अंगो को कार्य करने के लिए ऊर्जा मिलती है। इस तरह सांसे ही हमारे शरीर का मूल केंद्र बिंदु है। अब प्रश्न यह है की सांसो को चलते रहने के लिए कौन सी ऊर्जा की जरूरत होती है। सांसो को चलाने वाली ऊर्जा ही प्राण है या प्राण ऊर्जा है।
प्राण के प्रकार
प्राण दस प्रकार के होते है। सांस लेने की क्रिया के संबंध में योग शास्त्र के अनुसार 10 प्रकार की वायु बताई गई है। इनमें से पांच प्रकार की वायु का उल्लेख हमें आम मिलता है, जो इस प्रकार है:-
- प्राण
- अपान
- समान
- उदान
- व्यान
हमारा पूरा शरीर इन्हीं पांच प्राण के आधार पर चल रहा है। अच्छे स्वास्थ्य में इन सभी प्रकार की वायु पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। प्राणायाम इन पंच प्राणों पर सीधा प्रभाव देता है।
- प्राण वायु:- इसका क्षेत्र कंठ नली से श्वास पटल के मध्य है, इसको प्राण वायु कंट्रोल करता है।
- अपान:- नाभि के नीचे जितने भी अंग हैं, उनकी कार्य प्रणाली को अपान वायु द्वारा नियंत्रित करता है। जो कुछ हम खाते हैं, उसको पचाना और जो व्यर्थ है उसे मल-मूत्र के रूप में बाहर निकलना, यह सब कार्य अपान वायु से संचालित होते हैं। अपान वायु हमारे पाचन क्रिया को नियंत्रित करती है। गाल ब्लैडर, लिवर, छोटी आंत, बड़ी आंत आदि ये सभी अंग इसी क्षेत्र में आते हैं।
- उदान:- कंठ के साथ जुड़े जितने भी अंग हैं जैसे आँख, कान, नाक, जीभ, गला आदि ये ज्ञानेन्द्रियाँ जो हैं, इनके सारे कार्य उदान वायु के द्वारा नियंत्रित होते हैं। जब तक उदान वायु है, तब तक आंखें देखेंगी, कान सुनेंगे, जीभ बोलेगी, नाक सूंघेगा। उदान वायु के द्वारा हमारी नाभि के ऊपर के सारे अंग, जैसे हृदय, फेफड़े आदि यह सब उदान की शक्ति से कार्य करते हैं।
- समान:- यह हमारे शरीर के मध्य भाग में होती हैं। अपान और उदान की जो संतुलन बनाने का कार्य समान वायु के द्वारा होता है।
- व्यान:- यह प्राण हमारे पूरे शरीर में है। इसको हम सर्वव्यापी भी बोलते हैं अर्थात जो पूरे शरीर में फैला हुआ है।
अन्य पांच प्रकार के प्राण इस प्रकार है:-
- नाग
- कूर्म
- क्रीकल
- देवदत्त
- धनन्जय
यह प्राण ऊपर दिए गए पांच प्राणों के उप-प्राण हैं। इनके अंतर्गत कार्य आते है जैसे हिचकी आना, पलकों का झपकना, छींक आना, उबासी आना आदि।
आयाम क्या है? | What is Aayam?
आयाम के दो अर्थ है- प्रथम नियंत्रण या रोकना, द्वितीय विस्तार। इस तरह आयाम का अर्थ है प्राण को शरीर में नियंत्रित करना और उसका शरीर में विस्तार करना।
प्राणायाम क्या है? | What is Pranayam?
पतंजलि योग सूत्र के द्वारा शरीर, मन और प्राण की शुद्धि तथा परमात्मा की प्राप्ति के लिए आठ प्रकार के योग बताए हैं, जिसे अष्टांग योग कहते हैं, ये इस प्रकार हैं- यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि। प्राणायाम पतंजलि योग सूत्र के अष्टांग योग का चौथा अंग है। नाक से बाहरी वायु का भीतर प्रवेश करना श्वास कहलाता है और भीतर की वायु का बाहर निकलना प्रश्वास कहलाता है। इन दोनों के नियंत्रण का नाम प्राणायाम है।
"प्राणस्य आयाम: इत प्राणायाम’। श्वासप्रश्वासयो गतिविच्छेद: प्राणायाम”
अर्थात प्राण की स्वाभाविक गति श्वास-प्रश्वास को रोकना प्राणायाम (Pranayam) है। सामान्य भाषा में जिस क्रिया से हम श्वास लेने की प्रक्रिया को नियंत्रित करते हैं उसे प्राणायाम (Pranayam) कहते हैं।
शरीर में दूषित वायु के होने की स्थिति में भी उम्र क्षीण होती है और रोगों की उत्पत्ति होती है। पेट में पड़ा भोजन दूषित हो जाता है, जल भी दूषित हो जाता है तो फिर वायु क्यों नहीं। यदि आप लगातार दूषित वायु ही ग्रहण कर रहे हैं तो समझो कि समय से पहले ही रोग और मौत के निकट जा रहे हैं।
प्राणायाम के प्रकार
हठयोग में आठ प्रकार के प्राणायामों का उल्लेख किया गया है –
- सूर्य भेदन- इस प्राणायाम से उत्पन्न गर्मी पेट में कीड़े को नष्ट कर देगी और मस्तिष्क को शुद्ध करता है।
- उज्जायी- यह प्राणायाम ऊर्जा को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
- शीतली- यह प्राणायाम दिमाग को भी शांत करता है और रक्त को शुद्ध करता है।
- शीतकारी- यह शरीर के तापमान को कम करता है।
- भस्त्रिका- यह जठराग्नि को बढ़ाता है।
- भ्रामरी- यह मानसिक शांति को बढ़ाता है।
- मूर्च्छा-
- प्लवनी-
हर प्राणायाम का अपना विशेष फायदा होता है, जैसे कि संतुलित श्वास के लिए अनुलोम विलोम, मानसिक शांति के लिए भ्रामरी, ठंडाई महसूस करने के लिए शीतली, और ऊर्जा को बढ़ाने के लिए उज्जायी।
प्राणायाम करने से पहले ध्यान देने योग्य तथ्य-
- प्राणायाम करने का स्थान साफ-स्वच्छ, शांत, हवादार, कीट-पतंगों और प्रदूषण से रहित होना चाहिए।
- प्राणायाम करने के लिए सुबह का समय या का समय सबसे उत्तम होता है।
- प्राणायाम करने के लिए बैठने का आसन मुलायम, थोड़ा मोटा और आरामदायक होना चाहिए। प्लास्टिक की मेट का यथासंभव प्रयोग करने से बचना चाहिए।
- प्राणायाम करने के लिए सबसे उत्तम आसन क्रम अनुसार सिद्धासन, पद्मासन, वज्रासन और सुखासन है। प्राणायाम करने के लिए इन्हीं आसनों में से किसी एक आसन का प्रयोग करें।
- प्राणायाम करने से पूर्व शौच इत्यादि से मुक्त होकर खाली पेट ही प्राणायाम करना सबसे उत्तम होता है।
प्राणायाम करने की विधि
प्राणायाम में हम पूरक (Puraka), कुंभक (Kumbhaka) और रेचक (Rechaka) की क्रिया करते हैं। जिससे प्राणायाम की सामान्य विधि पूर्ण होती है।
- पूरक:- नियंत्रित लयबद्ध गति से सांस को नासिका द्वार से शरीर के अंदर खींचने की क्रिया को पूरक कहते हैं। श्वास धीरे-धीरे या तेज गति से शरीर के अंदर खींचते हुए उसमें लय और अनुपात का होना ही पूरक कहलाता है।
- रेचक:- अंदर ली हुई श्वास को नियंत्रित लयबद्ध गति से नासिका द्वार से शरीर के बाहर छोड़ने की क्रिया को रेचक कहते हैं। श्वास धीरे-धीरे या तेज गति से शरीर के बाहर छोड़ते हुए उसमें लय और अनुपात का होना ही रेचक कहलाता है।
- कुम्भक:- श्वास को क्षमतानुसार रोककर रखने की क्रिया को कुम्भक कहते हैं। कुम्भक दो प्रकार के होते है-
- अंत कुंभक
- बाह्य कुम्भक।
पूरक करने के बाद श्वास को यथासंभव अपनी क्षमता अनुसार शरीर के अंदर रोके रखना अन्तरकुम्भक कहलाता है। रेचक के बाद श्वास को अपनी क्षमता अनुसार बाहर ही रोके रखना बाह्य कुम्भक कहलाता है। अंत कुंभक और बाह्य कुम्भक में भी लय और अनुपात का होना आवश्यक है।
प्राणायाम करने के लाभ –
प्राणायाम एक प्राचीन भारतीय योग तकनीक है जो श्वास के साथ संजोगित है। इसका मुख्य उद्देश्य मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित करना है। प्राणायाम के अभ्यास से अनुभव होने वाले लाभ अनगिनत हैं, जिसमें स्थिरता, शांति, और आनंद का अनुभव शामिल है।
- प्राणायाम करने से रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है।
- उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
- प्राणायाम से हमारा जबरदस्त मानसिक विकास होता है। जिससे मन शांत और स्थिर होता है, जिससे अवसाद जैसी बीमारियों में राहत मिलती है।
- एकाग्रता में वृद्धि होती है, जिससे किसी कार्य को करने की क्षमता में वृद्धि होती है।
- प्राणायाम शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित करने में मदद करता है।
- हमारी इंद्रियों द्वारा उत्पन्न दोष प्राणायाम से दूर हो जाते हैं।
- वजन घटाने के लिए प्राणायाम एक रामबाण का कार्य करता है।
- प्राणायाम का अभ्यास हकलाने से संबंधित विकार से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
- नियमित रुप से प्राणायाम करने से आयु लंबी होती है।
- योग में प्राणायाम क्रिया सिद्ध होने पर पाप और अज्ञानता का नाश होता है।
- प्राणायाम से हमारे शरीर का संपूर्ण विकास होता है। फेफड़ों में अधिक मात्रा में शुद्ध हवा जाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
- प्राणायाम से पूरा दिन स्फूर्ति और ताजगी भरा बना रहता है।
- प्राणायाम करने से शरीर शांत होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।
ऊपर दिए गए लाभों के अतिरिक्त अगर हम प्राणायाम प्रतिदिन सुबह आधा घंटा नियम और परहेजों के साथ करने से निश्चित रुप से शरीर की असंख्य बीमारियों का खात्मा होता है।
सावधानियां
- गर्भवती महिला के लिए प्राणायाम करना उपयुक्त नहीं है।
- श्वास समस्याओं वाले व्यक्ति प्राणायाम न करे।
- यह दिल की बीमारी, कैंसर आदि जैसे गंभीर बीमारियों वाले लोगों को योग्य गुरु के मार्गदर्शन में प्राणायाम करना चाहिए। लिए उपयुक्त नहीं है।
- यदि प्राणायाम करने के दौरान कोई कठिनाई अनुभव होने लगे तो प्राणायाम तुरंत रोक दे और एक योग्य योग गुरु के निरीक्षण में ही दोबारा प्राणायाम करें।
- अगर पेट में बहुत गैस हो या हर्निया या अपेंडिक्स का दर्द हो तो प्राणायाम न करें
- पेट या हार्ट का ऑपरेशन करवाया हो तो प्राणायाम न करे।