वर्तमान समय में Viruddh Aahar का सेवन जाने अनजाने में हर कोई कर रहा है। रोजाना विरुद्ध आहार के सेवन से हमारा शरीर कई रोगों का घर बनता जा रहा है। हेल्दी और फिट रहने के लिए सिर्फ सही खानपान का चुनाव करना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें सही समय पर और सही तरीके से खाना भी जरूरी है। आज हम खानपान की उन आम गलतियों जिन्हे हम विरुद्ध आहार कहते है, के बारे में जानेगे। जिनसे हर कोई अनजान है और जाने अनजाने में अपने शरीर को फायदा पहुँचाने की बजाए नुकसान पहुंचा रहे है।
Viruddh Aahar | विरुद्ध आहार | 10 Wrong Food Combinations
कुछ खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है। वर्तमान समय में हर व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन करता है और अपने खान पान का पूरा ध्यान रख रहा है। पर फिर भी आपने उन लोगों को यह कहते हुए सुना होगा की अच्छे खानपान के बाद भी वह स्वस्थ नहीं रह रहे है। इसका एक कारण है विरुद्ध आहार- भले ही वह बहुत अच्छे खाद्य पदार्थ खा रहे है। पर वह जाने अनजाने में विरुद्ध आहार का सेवन कर रहे है जिसे हम आज की भाषा में Wrong Food Combinations कहते है।
विरुद्ध आहार (Viruddh Aahar) क्या है | What is Wrong Food Combinations
जब हम किसी खाद्य पदार्थ या किसी भोजन को किसी ऐसे खाद्य पदार्थ या भोजन के साथ या आगे पीछे खाते है, जिससे इन दोनों के पेट में जाकर मिलने से शरीर को फायदा करने की बजाए शरीर को नुकसान पहुंचता है तो उसे विरुद्ध आहार कहते है। विरुद्ध आहार हमारे शरीर के रस, रक्त आदि धातुओं को खराब या नष्ट करता है। यह हमारे टिशुओं को भी नष्ट करता है। आयुर्वेद में विरुद्ध आहार के और भी बहुत से नुकसान बताए गए है। क्योंकि अगर आपके शरीर में धातुएं नहीं बनेगी तो शरीर कमजोर होगा। शरीर की इम्युनिटी कम हो जाएगी। आयुर्वेद में विरुद्ध आहार की बहुत शक्ति से मनाही की गई है।
विरुद्ध आहार एक साथ खाने से शरीर में कई तरह के जहर (Toxins) को पैदा करता है। जिससे शरीर में गंदगी पैदा होती है और अगर हम विरुद्ध आहार का लगातार सेवन करते रहते है तो यह गंदगी किसी गंभीर बीमारी का कारण भी बनती है। कई बार तो यह भी देखा गया है कि विरुद्ध आहार साथ में खाने से शरीर में जो जहर बनता है उससे व्यक्ति की बहुत बुरी हालत हो है और अगर समय पर सही उपचार न मिले तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
कौन से है विरुद्ध आहार | 10 Wrong Food Combinations
- भिंडी खाने के साथ/बाद में मूली का सेवन कभी ना करे। इससे भी त्वचा पर भयानक धब्बे हो जाते है।
- भिंडी के साथ करेले का सेवन कभी ना करे। इससे हमारे पेट में जहर बनता है।
- तांबे के बर्तन में दूध, दही, लस्सी, नींबू पानी या सिरके का पेय नहीं पीना चाहिए।
- मछली के साथ में या मछली खाने के बाद में दूध कभी नहीं पीना चाहिए। इससे त्वचा पर भयानक धब्बे हो जाते है।
- पपीते पर नींबू निचोड़कर खाते हैं, तो यह आपको एनीमिया का मरीज बना सकता है। इतना ही नहीं, यह हीमोग्लोबिन संबंधी समस्या भी पैदा कर सकता है। किसी भी कीमत पर इसका प्रयोग न करें। खास तौर से बच्चों के लिए यह बेहद खतरनाक है।
- अमरूद और केला, ये दोनों ही फल गैस और अम्लरक्तता बढ़ाने का काम करते हैं। जिसका एक साथ सेवन करने पर आप कुछ अजीब भारीपन, अरुचिकर महसूस करते हैं और सिरदर्द एवं पेट दर्द भी महसूस कर सकते हैं।
- संतरा और गाजर यह मेल सेहत के लिए अमृत नहीं जहर का काम करता है। इसका सेवन करने पर शुरुआती समस्याओं में आप सीने में जलन महसूस कर सकते हैं और पित्त की अधिकता भी हो सकती है। इतना ही नहीं यह आपके गुर्दे को भी क्षतिग्रस्त करता है। जिसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
- अनानास और दूध का एक साथ सेवन करने से जहर बनता है।
- केले पर निम्बू निचोड़ कर कर खाने से जहर बनता है।
- शहद को कभी भी गर्म पानी या गर्म दूध के साथ लेना- आयुर्वेद में शहद को गर्म करके खाने की मनाही है। शहद को कभी भी ना तो आग पर गर्म करना है, ना ही धूप में गर्म करना है और ना ही किसी गर्म वस्तु के साथ लेना है।
विरुद्ध आहार के कारण होने वाली बीमारियां | Diseases Due to Wrong Food Combinations
- विरुद्ध आहार हमारे शरीर में वात-पित्त-कफ के संतुलन को बिगाड़ता है। शरीर में वात-पित्त-कफ के बिगड़ने से कई तरह के रोग उत्पन होते है।
- विरुद्ध आहार हमारे शरीर के सप्त धातुओं (रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र) को भी विकृत करता है।
- यह हमारे शरीर की जठराग्नि (भोजन पचाने की क्षमता) को भी कम करता है।
- इससे चर्म रोग जैसे कि सफेद दाग, Urticaria (शीतपित्त), Psoriasis आदि होने का डर रहता है।
- महिलाओं को बांझपन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।